Dailycurrentdose: Current affairs for railway,ssc,CGL, Bank etc.

Saturday, July 27, 2019

Current affairs for railway,ssc,CGL, Bank etc.

करंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। हम आपके लिए रोजाना के करंट अफेयर्स के क्विज ले के आते है जिससे आप अपने परीक्षा की तैयारी घर बैठे कर सके।
ये करंट अफेयर्स किसी भी एकदिवसीय परीक्षाओं के लिए उपयोगी साबित होगा।




1.हाल ही में स्वरुप दत्ता का निधन हुआ, वे किस क्षेत्रीय सिनेमा से जुड़े हुए थे?
उत्तर – बंगाली सिनेमा

2.किस विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पानी से आर्सेनिक को हटाने के लिए कम लागत वाले फ़िल्टर का विकास किया है?
उत्तर – तेजपुर विश्वविद्यालय

3.किस राज्य/केंद्र शासित सरकार ने स्कूलों में “हैप्पीनेस उत्सव” लांच किया है?
उत्तर – दिल्ली सरकार

4.विजयवीर सिद्धू किस खेल से जुड़े हुए हैं?
उत्तर – निशानेबाजी

5.मध्य प्रदेश में किस शहर में पहली अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ान शुरू की गयी?
उत्तर – इंदौर

6.किस भारतीय संगठन ने हाल ही में ब्रॉडबैंड रेडीनेस इंडेक्स विकसित करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – दूरसंचार विभाग तथा अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक संबंधों पर शोध के लिए भारतीय परिषद् (ICRIER)

7.हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 76वां सदस्य कौन सा देश बना?
उत्तर – पलाऊ

8.भारतीय रेलवे की पहली प्रिंटिंग प्रेस हेरिटेज गैलरी को किस शहर में खोला गया है?
उत्तर – मुंबई

9.आरबीआई के किस डिप्टी गवर्नर को मौद्रिक नीति का पोर्टफोलियो सौंपा गया है?
उत्तर – बी.पी. कानूनगो
भारतीय रिज़र्व बैंक ने बी.पी. कानूनगो को मौद्रिक नीति पोर्टफोलियो सौंपा है, दरअसल हाल ही में विरल आचार्य ने डिप्टी गवर्नर के पद से इस्तीफ़ा दिया था। आरबीआई के तीन डिप्टी गवर्नर हैं – एन. एस. विश्वनाथन, बी.पी. कानूनगो और एम.के. जैन हैं।

10.किस राज्य सरकार ने अंतर्देशीय जलमार्गों में “वाटर टैक्सी” चलाने का निर्णय लिया है?
उत्तर – गोवा
गोवा सरकार ने पणजी और ओल्ड गोवा के बीच “वाटर टैक्सी” चलाने का निर्णय लिया है। यह घोषणा रिवर नेविगेशन डिपार्टमेंट के लिए बजट प्रस्तुत करते समय की गयी। केंद्र सरकार के सागरमाला प्रोजेक्ट के तहत गोवा में 9 जेट्टी का निर्माण किया गया है।

No comments:

Post a Comment