Dailycurrentdose: October 2019

Monday, October 7, 2019

Current affairs quiz 7 October 2019 in Hindi

 CURRENT AFFAIRS (07-10-2019)



प्रश्न 1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किस देश में मेट्रो एक्सप्रेस आॅपरेशन और एक नए ईएनटी अस्पताल का उद्घाटन किया है -
 (अ) माॅरीशस ✅
 (ब) थाईलैंड
 (स) फ्रांस
 (द) नेपाल

Explanation:- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविन्‍द जगन्‍नाथ ने वीडियो कांर्फ्रेंसिंग के जरिये मॉरिशस में दो महत्‍वपूर्ण परियोजनाओं का संयुक्‍त रूप से उद्घाटन किया। ये परियोजनाएं हैं-- मेट्रो एक्‍सप्रेस प्रथम चरण और नये ई.एन.टी.(कान, नाक और गला) अस्‍पताल की स्‍थापना। अपने भाषण में श्री जगन्‍नाथ ने कहा कि मॉरिशस की जनता इनके लिए भारत के आभारी रहेगी। उन्‍होंने कहा कि मॉरिशस को विकास के लिए माता भारत के आर्शीवाद की जरूरत है। 2016 में भारत ने मॉरिशस को पांच परियोजनाओं के लिए 35 करोड़ 30 लाख डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज उपलब्‍ध कराया था।

प्रश्न 2. किस सरकार ने ‘मो सरकार’ अभियान लांच किया है -
 (अ) ओडिशा ✅
 (ब) मध्य प्रदेश
 (स) कर्नाटक
 (द) केरल

Explanation:- ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गाँधी जयंती के अवसर पर ‘मो सरकार’ अभियान लांच किया। इस अभियान के तहत लोगों को उत्तम सरकारी सेवा दी जायेगी। इस अभियान के तहत सरकारी दफ्तरों में काम करवाने के लिए आने वाले लोगों से फीडबैक ली जाएगी। फीडबैक के आधार पर सरकारी कर्मचारियों को रैंकिंग दी जायेगी।

प्रश्न 3. भारतीय रिजर्व बैंक की चौथी द्विमासिक मौद्रिक नीति के अनुसार नई रेपो दर क्या है -
 (अ) 5.15 प्रतिशत ✅
 (ब) 5.4 प्रतिशत
 (स) 5.50 प्रतिशत
 (द) 5.75 प्रतिशत

Explanation:- भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो दर में 25 आधार अंको की कटौती करते हुए इसे पांच दशमलव चार प्रतिशत से घटाकर तत्काल प्रभाव से पांच दशमलव एक-पांच प्रतिशत कर दिया है। रिवर्स रेपो दर भी घटाकर चार दशमलव नौ प्रतिशत और बैंक दर पांच दशमलव चार प्रतिशत कर दी गई है। इस वर्ष बैंक ने लगातार पांचवीं बार रेपो दर में कमी की है। रेपो दर में कमी का उद्देश्‍य आवास और वाहन ऋण की दरों में कमी लाना है जो अब इस दर के साथ सीधे जुड़ गए हैं। मुम्‍बई में बैंक की चौथी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए मौद्रिक नीति समिति ने कहा कि बैंक ने वर्ष 2019-20 के लिए सकल घरेलू उत्‍पाद का अनुमान छह दशमलव नौ प्रतिशत से घटाकर छह दशमलव एक प्रतिशत कर दिया है। वर्ष 2020-21 के लिए यह अनुमान संशोधित करके सात दशमलव दो प्रतिशत कर दिया गया है।

प्रश्न 4. किस राज्य सरकार ने “YSR वाहन मित्र’ नामक कल्याणकारी योजना लांच की है-
 (अ) ओडिशा
 (ब) मध्य प्रदेशb
 (स) कर्नाटक
 (द) आंध्र प्रदेश ✅

Explanation:-
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने हाल ही में YSR वाहन मित्र योजना लांच की। इस योजना के तहत राज्य में स्व-रोज़गार में कार्यरत्त चालकों को 10,000 रुपये का भत्ता प्रदान किया जायेगा। इस योजना के तहत लाभार्थियों को प्रतिवर्ष 10,000 रुपये का भत्ता प्रदान किया जायेगा। इस योजना के तहत पांच वर्ष तक स्व-रोज़गार के कार्यरत्त चालक को 50,000 रुपये प्रदान किये जायेंगे। यह धनराशी सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाएगी।

प्रश्न 5. ग्रीस में भारत के अगले राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) मनजीव सिंह पुरी
 (ब) अगृत लुगुन ✅
 (स) युवराज खतिवडा
 (द) नवतेज सरना

Explanation:- India के विदेश मंत्रालय (MEA) ने अमृत लुगुन को ग्रीस में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया है। वह 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं। वह शम्मा जैन का स्थान लेंगे।


प्रश्न 6. कौन सा राज्य अपना सातवां बाघ रिजर्व रातापानी टाइगर रिजर्व पाने जा रहा है -
 (अ) राजस्थान
 (ब) मध्य प्रदेश ✅
 (स) कर्नाटक
 (द) केरल

Explanation:- हल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित रातापानी टाइगर रिज़र्व (Ratapani Tiger Reserve) के कोर और बफर क्षेत्रों की स्थिति को अंतिम रूप देने के लिये गठित एक समिति ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की है। यह अभयारण्य मध्य प्रदेश के भोपाल-रायसेन वन प्रभाग में 890 वर्ग किमी. में फैला हुआ है। अभयारण्य में लगभग 40 बाघों की आबादी है। इसके अलावा भोपाल के वन क्षेत्र में करीब 12 बाघों की आवाजाही बताई गई है। इस पूरे क्षेत्र को बाघ अभयारण्य के रूप में घोषित करने के लिये एक साथ जोड़ा जाएगा। वर्तमान में भारत में 50 टाइगर रिजर्व हैं जो राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) द्वारा प्रशासित हैं। रातापानी टाइगर रिजर्व 51वां टाइगर रिज़र्व होगा।

प्रश्न 7. वित्तीय समस्याओं के कारण जनवरी 2020 में कौन सा देश ओपेक से अलग हो जाएगा -
 (अ) सऊदी अरब
 (ब) इक्वेडोर ✅
 (स) कतर
 (द) नाइजीरिया

Explanation:- इक्वेडोर ने हाल ही में ओपेक समूह की सदस्यता छोड़ने का लिया।इक्वाडोर का यह निर्णय 1 जनवरी, 2020 से प्रभावी हो जायेगा।